कन्नौज: जिला कलेक्ट्रेट में डीएम और व्यापारियों की बैठक, शहर में विद्युत तार व्यवस्था और व्यापारी कल्याण दिवस के लेकर हुई चर्चा
कन्नौज नगर पालिका परिषद में 29 जून को भामाशाह की जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जाएगा। जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम शुभ्रांत कुमार की ओर से बैठक आयोजित की गई जिसमें व्यापारियों की मौजूदगी रही है। जिलाधिकारी ने नगर में जर्जर विद्युत तारों की समस्या को लेकर निर्देश दिए हैं।