कन्नौज: जिलाधिकारी कार्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर हुई बैठक, 2 श्रेणियों में बाटेंगे परीक्षा केंद्र
कन्नौज में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम शुभ्रांत कुमार और एसपी अमित कुमार आनंद के साथ कई अधिकारियों की मौजूदगी रही है। परीक्षा केंद्रों को 2 श्रेणियों में विभाजित किया जायेगा। डीएम शुभ्रांत कुमार ने केंद्रों की सूची 27 जून तक मांगी है।