कन्नौज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार के दौरान एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, पहुंचे 25 फरियादी
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित हुआ। बुधवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान फरियादियों की समस्याओं को एसपी ने सुना है। संबंधित थाना प्रभारी को गूगल मीट के माध्यम से निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। जनता दरबार के दौरान कुल 25 फरियादी पहुंचे थे।