मथुरा: बीएसए रोड सुखदेव नगर के समीप विद्युत बॉक्स में आए करंट के चलते किसान की दो भैसे की हुई दर्दनाक मौत
बुधवार के दोपहर बाद शहर मथुरा में आई बारिश के चलते बीएसए रोड सुखदेव नगर के समीप एक किसान की दो भैंस खुलेपड़े विद्युत बॉक्स से चिपक गई विद्युत बॉक्स में आ रहे करंट के कारण दोनों भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्र में इसको लेकर सनसनी फैल गई विद्युत को लोगों ने बंद कराया परंतु तब तक दोनों भैंस मर गई लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया।