मथुरा: बीसी गोयल अस्पताल के पीछे से पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दोनों के कब्जे से दो चाकू बरामद
थाना गोविंद नगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार रात चेकिंग के दौरान बीसी गोयल अस्पताल के पीछे राधा कृष्ण वाटिका से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 2 चाकू बरामद हुए। आरोपी हालनगंज माया टीला निवासी राजू व कनकोर टीला राधेश्याम कॉलोनी निवासी विक्की बताए हैं। बुधवार को दोनों को कार्रवाई कर कोर्ट भेज दिया।