मथुरा: सुखदेव नगर में मीट की दुकान पर लगाई गई सिल पर बिना अनुमति खोलने पर नगर निगम ने मारा छापा कच्चा पक्का मीट किया बरामद
नगर निगम टीम ने प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रही मीट की दुकानों पर जन्माष्टमी से पूर्व छापा मारा था जिसमें तीन दुकानों को सुखदेव नगर क्षेत्र में बंद कराकर सिल लगाई थी। वही कर्मचारी श्री कृष्ण जन्मोत्सव में बिजी हो गए तो पीछे से दुकानदारों ने सील तोड़कर दुकान खोली सूचना पर नगर निगम टीम ने छापा मारा और कार्रवाई करते हुए दुकान से मीट बरामद किया कहा कार्यवाही होगी।