कानपुर: गीता नगर में बिश्नोई पार्क के पास मिला युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी
काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत गीता नगर क्रॉसिंग के पास स्थित बिश्नोई पार्क के सामने सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।