कानपुर: कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्नी के चरित्र से परेशान होकर पति ने लगाई फांसी
पत्नी की हरकतों से तंग आकर एक युवक गुड्डू निषाद ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक पत्नी बीते तीन माह से पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि महिला के साथ एक युवक भी रहता है, जिसकी सारी जानकारी मृतक को थी।