कानपुर: फजलगंज में खुलेआम रात भर बेची जाती है शराब, वीडियो वायरल
फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फजलगंज चौराहे से मरियमपुर अस्पताल जाने वाले मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से रात भर अवैध रूप से शराब बेची जाती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई है ।वीडियो को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।