कानपुर: संजय वन से एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा घूसखोर अपर सांख्यिकी अधिकारी
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक जटाशंकर सिंह को शिकायत प्राप्त हुई थी। टीम ने सभी विधिक कार्रवाई को पूरा करते हुए शिकायतकर्ता धीरेंद्र बाजपेई के साथ रणनीति बनाकर साक्षियों को साथ लेकर घूसखोर अपर सांख्यिकी अधिकारी बृजेंद्र सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले मानदेय को देने के लिए आरोपी ने घूस मांगी थी।