कानपुर: बिधनू थाना क्षेत्र में पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हैलेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
बिधनू थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व विवाहिता ने पति से झगड़ कर जहरीला पद्रार्थ खा लिया। हादसे के बाद जब पत्नी की तबीयत बिगड़ी तो घर वाले उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहा देर रात विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हे गई। बिधनू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।