केसठ: 10 मार्च को केसठ में पानी में डूबने से किशोर की हुई थी मौत, परिजनों से मिलने पहुंचे डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह
Kesath, Buxar | Mar 19, 2024 डुमरांव विधायक अजित कुमार सिंह सोमवार को केसठ पहुंचे। इस दौरान वे केसठ निवासी मनोज चंद्रवंशी के घर पहुंचे। बता दें कि विगत 10 मार्च को मनोज चंद्रवंशी के पुत्र आलोक कुमार का पानी मे डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। इस दौरान डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना से अत्यंत मर्माहत हैं। पीड़ित परिवार के प्रति हमारी गहरी शोक संवेदना है।