केसठ: रघुनाथपुर गांव में बीडीओ ने मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना के तहत चयनित आवास के मरम्मतीकरण कार्य का लिया जायजा
Kesath, Buxar | Mar 16, 2024 केसठ के रधुनाथपुर गांव में शनिवार को बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना के तहत चयनित आवास के मरम्मति कार्य का जायजा लिया। जिसमें चार लाभुकों के आवास की मरम्मति कार्य से बीडीओ संतुष्ट थे। वही तीन लाभुक राशि लेने के बावजूद मरम्मति कार्य शुरु नहीं किया है। बीडीओ ने तीनों गृहस्वामी को एक सप्ताह के अन्दर कार्य शुरु करने का निर्देश दिया है