केसठ: केसठ के किशोर की मौत के चौथे दिन परिजन के आवेदन पर पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस
Kesath, Buxar | Mar 13, 2024 केसठ के किशोर की मौत के चौथे दिन बुधवार को परिजन के आवेदन पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। मृतक के चाचा अशोक सिंह द्वारा दी गई आवेदन में बताया है कि उनका भतीजा चार दिन पूर्व तालाब में नहाने के दौरान डूब गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि बीते रविवार को मृतक आलोक कुमार अपने दोस्तों के साथ प्रखंड परिसर स्थित तालाब में नहाने गया था।