केसठ: केसठ प्रखंड प्रशासन द्वारा धूमधाम से मनाया गया जिले का 34वां स्थापना दिवस
Kesath, Buxar | Mar 17, 2024 केसठ प्रखंड प्रशासन ने रविवार को जिला के 34वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान प्रखंड में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने की। बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चों ने सुबह में प्रभात फेरी निकाला। इसके बाद रंगोली बनाने के साथ बीडीओ ने प्रखंड परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।