केसठ: केसठ के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमि नाशक अल्बेंडाजोल की दवा खिलाने की तैयारी पूरी
Kesath, Buxar | Mar 14, 2024 केसठ के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमि नाशक अल्बेंडाजोल की दवा खिलाने की तैयारी पूरी कर लिया गया है। इसकी जानकारी केसठ पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने गुरुवार को दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी सेविका व आशा को प्रशिक्षण देकर दवा खिलाने की प्रशिक्षित की गई है।