छोटी सरवन: बाग तालाब गांव में इंजेक्शन के बाद मासूम की बिगड़ी तबीयत, एमजी अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
बाग तालाब गांव में बीमार मासूम बच्चे की उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाग तालाब निवासी सोहन कटारा के मासूम पुत्र गणेश की परिजनों का आरोप है कि वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया,अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सोंप दिया।