बिहार: मोरा तालाब ओवर ब्रिज के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 भगनबीघा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रहुई थाना क्षेत्र के बोकना गांव निवासी बुद्धन पांडेय है।