चाईबासा: भीषण गर्मी में चाईबासा के स्कूलों में बज रही है 'वॉटर बेल', यानी पानी पीने की घंटी
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए एक अनोखी पहल की जा रही है। जिले के स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ (पानी पीने की घंटी) कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है। इस पहल के तहत कक्षा 1 से 12 तक के करीब 4 लाख बच्चे रोजाना निर्धारित समय पर पानी पी रहे हैं। यह कार्यक्रम बच्चों को डिहाइड्रेशन और लू से बचाने के लिए काफी कारगर साबित