सोनभद्र बंशी सुर्यपुर: संतोषी बीघा और करपी में शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार
बंसी प्रखंड के संतोषी बीघा एवं करपी में शराब सेवन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। करपी पुलिस ने बताया कि संतोषी बीघा गांव निवासी पिंटू कुमार एवं करपी बिंद टोला ग्राम निवासी दीपक कुमार बुधवार को शाम 7:00 बजे शराब के नशे में पकड़े गए।करपी थाना में ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के क्रम में शराब पीने की पुष्टि हुई।