आगरा: यूपी मुस्लिम महापंचायत ने महंत यति नरसिंहानंद के बयान के खिलाफ जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
महंत यति नरसिंहानंद के बयान के खिलाफ मुस्लिम समाज में आक्रोश का माहौल है, इसी को लेकर यूपी मुस्लिम महापंचायत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की, यूपी मुस्लिम महापंचायत ने डीसीपी सिटी को ज्ञापन सौंपा है पुलिस ने कार्यवाही कार्यवाही का आश्वासन दिया है।