आगरा: चाय पीने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला
पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है, परिवार परामर्श केंद्र में 1 अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें पति-पत्नी के मध्य चाय पीने को लेकर विवाद हो गया, पत्नी का कहना है कि मैं चाय नहीं पीती हूं लेकिन यह लोग चाय पीने के लिए मुझसे जबरदस्ती करते हैं, पति का कहना है कि यह सभी घरवालों से बदतमीजी से बात करती है, पूरी जानकारी काउंसलर ने दी है।