आगरा: ताजगंज में बाइक सवार युवकों ने कार सवार व्यक्ति के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ सामने
थाना ताजगंज के ताजगंज का मामला सामने आया है, जिसमें एक बाइक कार से टच हो गई और बाइक सवार युवकों व कार सवार व्यक्ति के बीच कहासुनी हो गई, कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई, बाइक सवार युवकों ने कार सवार युवक को बीच सड़क पर डालकर पिटाई कर दी, इसका वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।