आगरा: केंद्रीय राज्य मंत्री ने साकेत स्थित आवास पर जनता की समस्याएं सुनीं, संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आम जन की सहूलियत के लिए अपने आवास पर जनता दरबार लगाते हैं, इसी को लेकर रविवार करीब 11:00 बजे अपने साकेत स्थित आवास पर जनता दरबार लगाया एवं विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई जनता की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।