आगरा: आगरा के पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 11 जोड़ों को कराया गया एकजुट
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया, इस दौरान पति-पत्नी एवं परिवारी जनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों के आधार पर कुशल काउंसलर्स के द्वारा काउंसलिंग की गई, नियत तिथि पर 25 जोड़े उपस्थित हुए, जिनमें से 11 जोड़ो को एकजुट कराया गया और उनके परिवार को टूटने से बचाया गया।