झाझा: रामडीह गांव में पुराने मामले के कारण मां-बेटी के साथ हुई मारपीट, थाना में किया गया मुकदमा
Jhajha, Jamui | Nov 25, 2024 झाझा थाना में पुराने मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज नामजद लोगों ने रविवार की शाम 7 बजे झाझा थानाक्षेत्र के रामडीह गांव में एक मां बेटी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। घायल मां बेटी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहाँ डॉक्टर ने घायल मां बेटी का इलाज किया। घायल की पहचान नुसरत और उसकी मां जमीला खातून के रूप में हुई है।