महरौनी: थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेगना में घर के पीछे स्थित बाड़े में महिला को सर्प ने डसा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेगना में घर की पीछे स्थित बाड़े में काम करते समय एक महिला को रविवार सुबह के समय अचानक सर्प ने डस लिया। जिसके चलते गंभीर हालत में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए ललित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।