प्रतापगढ़: भाजपा ने अंत्योदय के संकल्प के साथ 47वां स्थापना दिवस मनाया, सेवा कार्यों और गोष्ठियों का आयोजन किया
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिलेभर में उत्साह और ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों में संगठनात्मक और सेवा कार्यों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अरनोद रोड स्थित जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हुई, जहां जिला संगठन प्रभारी ब