जतारा: डोली भी गुजरी गंदे पानी से! बैरवार पंचायत के विकास की खुली पोल बैरवार से वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो बैरवार पंचायत की आदिवासी बस्ती का बताया जा रहा है। वीडियो में एक डोली कच्ची सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच से गुजरती दिखाई दे रही है। वहीं महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण भी कीचड़ व जलभराव के बीच आने-जाने को मजबूर नजर आ रहे हैं।