पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई में एक अभियुक्त गिरफ्तार, 11.775 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल की गई ज़ब्त
Purnea East, Purnia | Nov 3, 2026
पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, समेकित जाँच चौकी, दालकोला पर मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में कुल 11.775 लीटर विदेशी शराब, एक मोटरसाइकिल जप्त की गई और एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया