प्रतापगढ़: बाबा बेलखर नाथ धाम के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
कंधई थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कंधई थाना क्षेत्र के दारीमाधो गांव निवासी प्रेम शंकर तिवारी के 18 वर्षीय पुत्र दीपांशु तिवारी शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम दर्शन करने गए थे। दर्शन कर वापस लौटते समय मुख्य गेट के पास ढलान पर सामने से आ रही एक