बांके बाज़ार: शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार ने पदभार संभाला
गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल में नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार ने रविवार को अपना योगदान दिया। योगदान देने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान एसडीपीओ संदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथम