कटोरिया: कटोरिया मदरसा में मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित
Katoria, Banka | Apr 5, 2026 कटोरिया मदरसा में रविवार दोपहर करीब एक बजे संचालक अंजुमन इस्लामिया कमिटि द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 एवं उर्दू बोर्ड में सफल छात्र- छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर गणमान्य लोग एवं कटोरिया सहित आस-पास क्षेत्र के दर्जनों छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान सफल छात्र- छात्राओं को मोमेंटो,प्रशस्तिपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित