कोरांव: नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र अल्हवा पर तैनात चिकित्सक के साथ हुई मारपीट, पुलिस को दी गई तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
कोरांव विकासखंड के नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र अल्हवा में तैनात एक चिकित्सक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चिकित्सक ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र अल्हवा के चिकित्सक शाहिद पवार ने अपनी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ अराजक तत्व आए दिन नशाखोरी करते हैं।