तेंदूखेड़ा: डुकुरसुता में ₹25 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया भूमि पूजन
तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत तेंदूखेड़ा मंडल की वनांचल ग्राम डुकुरसुता में 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भूमि पूजन किया।राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि निश्चित ही इस भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी।