पटना ग्रामीण: अधिवक्ताओं ने सुरक्षा की मांग के लिए पटना सिविल कोर्ट के बाहर धरना दिया
पटना सिविल कोर्ट को बुधवार को मिली एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट के बाहर अधिवक्ता उग्र होकर धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी कई बार दी जा चुकी है इसलिए उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन को करने होंगे। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे अधिवक्ताओं का गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिला।