गुना: खुटयारी गांव: गेहूं के खेत में भीषण आग, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने पाया काबू
गुना जिले में बमोरी के खुटियारी गांव में 6 अप्रैल दोपहर को गेहूं के खेत की नरवाई में अचानक भीषण आग लग गई। आसपास काम कर रहे किसान एकजुट हुए। 3, 4 ट्रैक्टरों से हकाई की, झाड़ पत्तों से आग बुझाने का प्रयास किया, इसी दौरान पहुंची फायर ब्रिगेड और किसानों की एकजुटता से आग पर काबू पाया। किसानो ने कहा, आसपास बड़ी मात्रा में गेहूं खेतों में है बड़ा हादसा हो सकता था।