गोवर्धन: गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा महोत्सव की धूम, 27 जुलाई को होगा मुंडन संस्कार, 29 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर गिर्राज जी की पावन धरती पर धार्मिक तैयारियां और सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुड़िया संत रामकृष्ण दास महाराज ने शनिवार की दोपहर तीन बजे महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि आगामी 27 जुलाई को श्रद्धालुओं का पारंपरिक मुंडन संस्कार आयोजित किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए देशभर से लाखों भक्त गोवर्धन पहुंचे