कोंडागांव: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया मांझी बोरण्ड और दण्डवन में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया अवलोकन
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को ग्राम मांझी बोरण्ड और दण्डवन में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मांझी बोरंड में पूर्व में निर्मित टंकी का उपयोग जल जीवन मिशन के लिए किए जाने के पूर्व टंकी के रंगरोगन के निर्देश दिए। वहीं एक स्थान पर बच्चों द्वारा तोड़ी गई टोंटी की मरम्मत भी तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।