भितरवार: लक्ष्मी नारायण मंदिर से चोर भगवान के आभूषण और दान पात्र ले उड़े,केस दर्ज
नगर भितरवार के पुराना बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण भगवान मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर भगवान के कीमती श्रृंगार के आभूषण और पात्र चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के द्वारा मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।