आनंदपुरी: आम्बा गांव में नंगी तलवार लहराने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार
आनंदपुरी थाना पुलिस ने आम्बा गांव में आम लोगों को डराने-धमकाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हाथ में नंगी तलवार लेकर गांव में घूम रहा है और राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर हैड कांस्टेबल पुष्पराजसिंह मय जाप्ता आम्बा गांव तिराहे पर पहुंचे