बखरी: बखरी थाना परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधि शामिल हुए
बखरी थाना परिसर में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुचित कुमार ने किया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए आम लोग जनप्रतिनिधि से अपील की। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगायें।