बडोनी: उचाढ वन क्षेत्र में भूमाफियाओं का आतंक, आग लगाकर ज़मीन पर कब्जे का आरोप, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की मांग
Badoni, Datia | Apr 28, 2026 दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत उचाढ वन क्षेत्र में वनभूमि पर अतिक्रमण और आगजनी के आरोपों ने प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा ही एक वीडियो मंगलवार दोपहर 03 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वन क्षेत्र में आग से कुछ पेड़ जलते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आग लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है।