साहिबगंज: हाट परिसर में शराबियों ने एक युवक को सिर पर मारकर किया गंभीर रूप से घायल, लाया गया सदर अस्पताल
साहिबगंज जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत परिसर में चार से पांच की संख्या में शराबियों ने एक युवक को सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, अंजुमन नगर निवासी युवक एलसी रोड घूमने गया था इस दौरान हाट परिसर में शराबियों ने युवक पर हमला कर दिया।