साहिबगंज: मारवाड़ी महिला मंच की सदस्यों ने चैत्र नवरात्र के मौके पर सदर अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं के बीच किया सामग्री वितरण
चैत्र नवरात्र के मौके पर मारवाड़ी महिला मंच की सदस्यों ने सदर अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं के बीच कई तरह के आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। इसको लेकर मारवाड़ी महिला मंच की सदस्यों ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर कुंवारी कन्याओं को पूजा जाता है जिसको लेकर नवजात शिशुओं का सही तरीके से पालन पोषण परिवार के लोग करें इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था