कानपुर: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने किया विशेष चेकिंग अभियान
कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में गुरुवार शाम 5 बजे के बाद यह अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों और ट्रेनों में सवार संदिग्ध लोगों के सामान की जांच की।