महिदपुर: महिदपुर-घोंसला मार्ग पर तीन बाइकों की टक्कर में एक सवार गंभीर घायल, ब्रेकर न होने से ग्रामीणों में आक्रोश
महिदपुर से घोंसला मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्राम भीमाखेड़ा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास तीन बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महज 4 से 5 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को तुरंत महिदपुर शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, इस घटना के