पटना ग्रामीण: वीरचंद पटेल पथ पर BJP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे ग्राम रक्षा दल के लोगों पर हुआ लाठीचार्ज, महिला पुलिसकर्मी हुई बेहोश
पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर अपनी मांगों को लेकर वीरचंद पटेल पथ पर ग्राम रक्षा दल के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। बता दें कि वर्ष 2012 से ग्राम रक्षा दल स्थाई नौकरी और वेतनमान की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले भी उन्होंने प्रदर्शन किया था जिसमें सरकार से आश्वासन भी मिला था।