हमीरपुर: ललपुरा में बीमा क्लेम के लिए पत्नी की हत्या की साजिश में 4 आरोपी गिरफ्तार, ललपुरा पुलिस और एसओजी का खुलासा
ललपुरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अज्ञात महिला हत्याकांड का सफल अनावरण कर चार आरोपियों को घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या बीमा क्लेम की रकम हासिल करने के उद्देश्य से सुनियोजित ढंग से की गई थी। पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई को पौथिया के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मौके