सांगानेर: जोबनेर थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद
जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस ने चोरी नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। आरोपी निकुंज शर्मा और रामस्वरूप जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी का सामान बरामद किया है।